विषय - नैतिक मूल्यों का हो रहा दमन
नैतिक मूल्यों का हो रहा दमन,
कैसे बढ़ेगा मेरा यह वतन ।
नैतिकता ही मनुष्य को अन्य सभी जीवों से अलग बनाती,
मनुष्य को मनुष्य होने का एहसास कराती ।
नैतिकता को लालच ने नुकसान पहुंचाया,
इंसान को इंसानियत का पाठ भुलाया।
नैतिक मूल्य मानव को देव बनाते,
उसके शुभ गुण संसार में अच्छी खुश्बू फैलाते ।
नैतिक मूल्यों का दमन हमें रूकवाना है,
मनुष्य को नैतिकता का मूल्य समझाना है ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
सांबा जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें