नमन मंच🙏🙏🙏
#गूंज क़लम की जम्मू कश्मीर इकाई
दिनांक- 22-28 अक्तूबर, 2021
दिन - शुक्रवार से बृहस्पतिवार
#विषय - धर्म में कट्टरता के लिए कोई स्थान नहीं
विधा - कविता
आओ सभी को धर्म का सही अर्थ समझाये,
मानवता की भाषा सब को सिखाये ।
दया को ही अपना धर्म बनाये,
सब पर निष्काम भाव से प्यार लुटाये।
सही को सही गलत को गलत बताये,
ऐसी पारखू दृष्टि अपनी बनाये।
दूसरे की खुशी में अपनी खुशी जश्न बनाये,
सब को अपने हृदय की सेज़ पर बिठाये।
कट्टरता से दूरी हमेशा के लिए बनाये,
ईश्वर का साक्षात्कार सृष्टि के कण कण में पाये।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें