नमन मंच 🙏🙏🙏🙏
# गूंज क़लम की साहित्य संस्थान
दिनांक - 29/10/2021
दिन - शुक्रवार
#विषय - दीपोत्सव या दीपावली
विधा - स्वैच्छिक
चलो दीपोत्सव में मन का अज्ञान मिटाये,
अंतर में ज्ञान का दीपक जलाये ।
सब को मिलकर गले लगाये,
दीपोत्सव का मूल संदेश सबको बताये।
राम जी के आदर्श अपनाये,
जीवन को खुशहाल बनाये।
अंतर से जात पात का भ्रम मिटाये,
भगवान श्री राम ने जूठे बेर शबरी के खाये ।
दीपोत्सव में भगवान श्री राम की महिमा गाये,
अपना मानस जन्म सफल बनाये।
दीपोत्सव का सही अर्थ सबको समझाये,
अज्ञान को ज्ञान दीपक से दूर भगाये।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें