नमन मंच 🙏🙏🙏
#क़लम की ताक़त साहित्यिक समूह, भारत
दिनांक - 01-07 अक्तूबर,2021
दिन - शुक्रवार से बृहस्पतिवार
#विषय - अहिंसा के पुजारी: महात्मा गांधी
विधा - छंदमुक्त कविता
महात्मा गांधी बहुत महान,
भारत करता उन पर बहुत मान,
अहिंसा का सबको पाठ पढ़ाया,
मिलकर रहना सबको सिखाया,
अनेक आंदोलन गांधी जी ने चलाया,
देश की आजादी के लिए अनेक दुख उठाया,
अंग्रेज़ों को भारत से भगाया,
भारत माता को आजाद कराया,
सब धर्मों का करते वो सम्मान,
उनके लिए सब लोग एक ईश्वर की संतान,
महात्मा जी ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों आहुति दे डाली,
वो थे भारत माता के सच्चे रखवाली।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें