#विषय - अंतर आत्मा की आवाज
विधा - छंदमुक्त कविता
सच के मार्ग पर ले जाती,
मिथ्याचार से दूर भगाती,
हृदय को कोमल करती ,
अंतर आत्मा की आवाज ।
सच झूठ का फर्क बताती,
पाप करने से बचाती,
मन से बुरे भाव मिटाती,
अंतर आत्मा की आवाज।
इंसान के हृदय में दया भाव जगाती,
सबको एक ईश्वर की संतान बताती,
प्रेम का रिश्ता सबसे बनाती,
अंतर आत्मा की आवाज।
मनुष्य को देव बनाती,
कण कण में ईश्वर का वास बताती
हृदय में ही ईश्वर का साक्षात्कार कराती
अंतर आत्मा की आवाज।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें