फ़ॉलोअर

रविवार, 15 अगस्त 2021

भारत प्यारा देश हमारा

 नमन मंच  🙏 🙏 🙏 

#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत

दिनांक - 11-15/08/2021

दिन - बुधवार से रविवार

विषय - भारत प्यारा देश हमारा

विधा - छंदमुक्त कविता


भारत देश मुझे प्राणों से प्यारा 

देता सबको सहारा है । 

हर किसी का सम्मान दिल से करता,

मेरा भारत देश बहुत महान। 

छोटा बड़ा किसी को समझा न जाता,

समता का भाव हमें महान बनाता। 

गीता,रामायण,कुरान,गुरु ग्रंथ,बाईबल की वाणी यहाँ गाई जाती,

मन की सारी मैल मिटाती। 

मानवता की सीख सिखाती,

समता का भाव सब में दर्शाती । 

भारत देश में अनेक भाषाएँ बोली जाती,

हिंदी को ही अपनी माता बताती। 

हिमालय इसका पहरेदार कहलाता,

अपनी सुंदरता के लिए विश्व में जाना जाता। 

नदियाँ इसकी पावन पवित्र जलधारा बहाती,

भारत में चारों ओर हरियाली फैलाती। 

भारत देश ही विश्वगुरु कहलाता,

ज्ञान का आरंभ मेरे देश से माना जाता। 

कर्मवीरों की भूमि भारत कहलाता,

दुश्मन के आगे कभी सिर नहीं झुकाता। 

भारत देश नित्य नव बुलंदियों को छूता जाता,

हमारा देश अपनी उन्नति के लिए विश्व में जाना जाता। 


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जम्मू  , जम्मू कश्मीर



कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...