नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार कर्नाटक इकाई
दिनांक - 29 जून , 2021
दिन - मंगलवार
#विषय - प्रेम एक भावना
विधा - गद्य - पद्म
प्रेम करो एक दूसरे की मन की भावना पढ़ो,
प्रेम से जीवन में खुशियाँ भरो,
प्रेम का संदेश देता है ईश्वर,
सब आपसे में प्रेम से रहो,
सब है अपने कोई नहीं बेगाना,
ऐसी मन में पवित्र सोच रखो,
प्रकृति का कण कण प्रेम सिखाता,
सबको एक ईश्वर की संतान बताता,
ईश्वर ने सबको एक समान बनाया,
सबको प्रेम करना सिखाया,
पेड़ पौधे भी प्रेम सिखाते,
हमारे जीवन को सुखमय बनाते,
बादल भी हमें प्रेम सिखाते,
वर्षा रूपी जल सब पर बरसाते,
प्रेम से ही जग जीत जाता,
हर एक धर्मग्रंथ यही शिक्षा सिखाता।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें