नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार गाजियाबाद इकाई
दिनांक - 28 जून 2021 से 04 जुलाई, 2021
दिन - सोमवार
#विषय - स्वच्छता
विधा - गद्य - पद्म
स्वच्छता तो तन मन दोनों की जरूरी,
बिना इसके न होगी स्वच्छता की बातें पूरी,
कूड़े का ढेर जगह जगह न लगाएं,
कूड़ेदान का प्रयोग करना सबको सिखाएं,
पालीथिन लिफाफे वातावरण को दूषित करने का करते काम,
इनके प्रयोग पर स्वयं लगाएं विराम,
जब इनका प्रयोग बंद हो जाएगा,
तभी इनका बनना बंद हो पाएगा,
ज्यादा जरूरी होने पर ही अपनी गाड़ी चलें,
पर्यावरण को वायु प्रदूषण से बचाएं,
बच्चे को बचपन से ही स्वच्छता की सीख सिखाएं,
पर्यावरण के स्वच्छ होने के फायदे बताएं,
धरती माँ को पेड़ पौधों से सजाएं,
उसकी खूबसूरती को चांद चांद लगाएं,
मन में प्रेम भावना जगाये,
सब ओर प्रेम की खूशबू फैलाये,
मानवता की सेवा हृदय से कमाए,
अपना अनमोल जीवन सफल बनाएं,
सबकी मदद के लिए हमेशा बढाएं हाथ,
ईश्वर की कृपा हमेशा रहेगी तुम्हारे साथ,
मन से इर्ष्या, द्वेष, नफरत का अवगुण दूर भगाएं,
मन को स्वच्छता की सीख सिखाएं,
स्वच्छता और अस्वच्छता दोनों हमारे हाथ,
आओ मिलकर कदम बढाएं स्वच्छता की ओर एक साथ ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें