# नमन मंच🙏🙏🙏
# साहित्य बोध जम्मू कश्मीर इकाई
# दिनांक- 09/06/2021
# दिन- बुधवार
#विषय- दाम्पत्य में तकरार
#विधा - स्वैच्छिक
दाम्पत्य जीवन में तकरार करीब लाता,
एक दूसरे के लिए प्यार बढ़ाता,
यहाँ होता प्यार,
वही होता तकरार,
हर मसल को मिलकर सुलझाएं,
एक दूसरे के प्रति विश्वास को बढ़ाएं,
तकरार को तकरार रहने दें,
दिलों में कभी न दरार होने दें,
दाम्पत्य में तकरार रिश्ते को कमज़ोर करता जाता,
एक दूसरे के प्रति अविश्वास को बढ़ाता,
तकरार हमेशा रिश्तों को तोड़ने काम करता,
दोनों को एक दूसरे से हमेशा दूर करता,
पति पत्नी अपनी भावनाओं को एक दूसरे को समझाएँ,
एक दूसरे के प्रति अपने कर्तव्य को निभाएं
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें