नमन मंच 🙏🙏🙏
#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 28/06/2021
दिन- सोमवार
#विषय - चित्र आधारित
विधा - स्वैच्छिक - छंदमुक्त कविता
आधुनिक जीवन में विज्ञान ने नया इतिहास रचाया ,
धरती पर रह रहे मानव को पूरा ब्रहमाण्ड घुमाया,
रोटी भी अब मशीन से बन जाती,
गृहिणी का बहुत समय बचाती,
गरमी के मौसम में एयर कंडीशनर सर्दी का अहसास कराता,
सारी गरमी को क्षण में दूर भगाता,
हवाई जहाज़ में बैठकर पूरा विश्व घूम आता,
हमारे समय को व्यर्थ होने से बचाता,
रेलगाड़ी का सफर हमें हमारी मंजिल पर पहुँचाता,
दूर का सफर भी सस्ते में हो जाता,
गैस वाले चूल्हे ने गृहिणी को धुंए से बचाया,
खाना बनाने का तरीका आसान बनाया,
इंटरनेट ने पूरे विश्व को एक परिवार बनाया,
इंटरनेट सबको बहुत निकट ले आया,
आनलाईन शिक्षा ने नया इतिहास रचाया,
सबके ज्ञान को बहुत बढ़ाया,
आनलाईन काम ने बेरोजगारी को घटाया,
सबको तरक्की करने का मौका दिलाया,
आधुनिक जीवन मे विज्ञान ने सुख सुविधाओं को बढाया,
धरती पर ही स्वर्ग का अहसास कराया।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें