नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार उतराखंड इकाई
दिनांक - 20-26/06/2021
दिन - रविवार से रविवार
#विषय - साहस
विधा - गद्य - पद्य ( छंदमुक्त कविता)
साहस ही इतिहास बनाता,
मनुष्य को आगे बढ़ने का राह दिखाता,
साहस ही मुश्किलों को सुलझाता,
मानव को आगे बढ़ाता ,
साहस ही मनुष्य को सफल बनाता ,
साहसी मनुष्य खतरों से नहीं घबराता ,
साहस ही विजेता बनाता है,
हर कार्य सरल बन जाता है,
साहस ने ही भारत देश को स्वतंत्र बनाया था,
अंग्रेजों को देश से भगाया था,
साहस ही देश को मजबूत बनाता है,
देश के विकास में अपनी भूमिका निभाता है ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें