# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार जम्मू कश्मीर इकाई
# दिनांक - 03/06/2021
# विषय- खुशहाली
# विधा - गद्य - पद्य
जब सब खुशी खुशी जीवन बिताएंगे,
मिलकर प्रेम के गीत गाएंगे,
जब सब अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे,
एक दूसरे का दुख दर्द बटाएंगे ,
मैं मेरी की भावना को भूल जाएंगे,
इंसानियत का रिश्ता सब से निभाएंगे,
जब पशु पक्षी भी निर्भय होकर जी पाएंगे,
वो भी प्रेम प्रीत की रीति समझ जाएंगे,
खुशहाली का रास्ता सबके मन से होकर जाता,
जब हर कोई अपना कर्तव्य निष्ठा से निभाता है ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें