नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार फरुखाबाद इकाई
दिनांक - 01/07/2021
दिन- गुरुवार
विषय- पवित्र गंगा
विधा - गद्य - पद्य
भगीरथ ने अपार तपस्या कर,
ब्रह्मा से वर पाया,
तेरा पावन पवित्र आगमन,
माँ धरती पर करवाया,
अपने पूवर्जों का उद्धार ,
तेरे निर्मल जल से करवाया,
तेरी महिमा अपरंपार है,
करती समस्त पापों का नाश,
तेरे शरण जो आया,
उसने मनवांछित फल पाया,
तेरी महिमा गाता जग सारा,
तूं सब का सहारा,
तेरी जय हो गंगा मईया,
तूं ही जग की तारनहार बन आई,
सुख शांति सब को आई,
जिसने तेरी अपार महिमा गाई ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें