फ़ॉलोअर

रविवार, 13 जून 2021

गरीबी रेखा

नमन मंच 🙏🙏🙏
#समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
दिनांक - 14/06/2021
दिन - सोमवार
#विषय - गरीबी रेखा
 विधा - स्वैच्छिक

गरीबी रेखा का सिर्फ गरीब कागज़ो में नाम पाता, 
कोई ना उसको लाभ पहुंचाता, 
बी पी एल के राशन कार्ड बांटें जाते, 
ज्यादा फायदा अमीरों को दें जाते, 
कोई न करता जांच पडताल, 
गरीब क्यों नहीं पा रहा लाभ, 
गरीब का ए पी एल का राशनकार्ड बना दिया जाता, 
उसे ही हर तरफ से लूटा जाता, 
सरकार बहुत सारी योजनाएं चलाती, 
गरीब को लाभ क्यों नहीं दे पाती, 
बड़े पेट वाले सब खा जाते, 
सिर्फ गरीबी मिटाने का नारा दे जाते, 
जब गरीब इन पाखंडियों की चाल समझ जाएगा, 
तभी अपना हक ले पाएगा । 

स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू  , जम्मू कश्मीर



कोई टिप्पणी नहीं:

साधु-संत का संग

 साधु-संत का संग ,मिटाता कोटि पाप  वचन मान भक्ति कर, मिट जाता आपा भाव