# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार उतराखंड इकाई
# दिनांक - 12-18/05/2021
# दिन - बुधवार से मंगलवार
# विषय- गुरु सेवा की मिसाल:श्री गुरु अंगद देव साहिब जी
# विधा - गद्य- पद्म
भाई जोध जी ने शब्द गाया ,
भाई लहना जी के मन को भाया,
भाई जोध से पूछने की जिज्ञासा आई,
किसी की अमृत वाणी जो आपने गाई,
भाई जोध जी ने नयन कमल को खोला ,
गुरु नानक जी के बारे में बोला,
गुरु नानक जी वाणी मैंने जो गाई,
सतगुरु जी प्रचार रहे ,
संसार में नाम की बड़ाई,
भाई लहना जी ने करतापुर जाने का मन बनाया,
करतारपुर जाकर सतगुरु का दर्शन पाया,
सात साल सतगुरु की बहुत सेवा कमाई
सतगुरु नानक से अटूट प्रीत बन आई,
भाई लहना जी ने सतगुरु से बहुत प्रेम पाया,
सतगुरु जी ने भाई लहना जी को अपना अंग बनाया,
सतगुरु जी ने गुरु अगंद देव नाम देकर ,
अपनी गुरुगद्दी पर बिठाया,
गुरु अगंद देव जी ने सब को ,
मानवता का पाठ पढ़ाया,
आप ईश्वर गुरु अगंद देव का रूप धरकर,
धरती पर उतर आया ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें