# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार उत्तर प्रदेश इकाई
# दिनांक - 14-21/05/2021
# दिन - शुक्रवार से शुक्रवार तक
# विषय- युवा/ नौजवान
# विधा - स्वैच्छिक
युवा ही राष्ट्र की शक्ति कहलाते,
देश का मान सम्मान बढ़ाते,
देश की उन्नति की युवाओं पर निर्भर करती,
देश की सुरक्षा भी युवाशक्ति के कंधों पर होती,
युवा बुलंद हौसला रखते,
ऊर्जा से हमेशा भरे रहते,
देश युवा शक्ति पर मान करता,
उसके कार्य की सदा सराहना करता,
युवा सेना का जवान बनता,
देश के लिए अपने प्राण निछावर करता,
युवा ही देश का भविष्य बनाता,
देश को कामयाबियों के शिखर पर ले जाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें