# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार झारखंड इकाई
# दिनांक - 11-16/05/2021
# दिन - मंगलवार से रविवार
# विषय- खग
# विधा - स्वैच्छिक
खग आकाश की ओर उड़ते जाते ,
गीत मस्ती के गुनगुनाते,
खगों की चहचहाट सब के मन को भाती,
सब के चेहरे पर नई रौनक लाती,
घरों में जाकर घौंसला बनाते,
घरों की रौनक बढ़ाते,
पेड़ों की टहनी पर जाकर बैठ जाते,
बहुत सारे खग अपना घर पेड़ को बनाते,
खगों को देखना बच्चों को बहुत भाता,
इन्हें देखकर बच्चों का मन खुशी से भर जाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
ंं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें