# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार डिब्रूगढ़ इकाई
# दिनांक - 10/05/2021
# दिन - सोमवार
# विषय - सकारात्मक सोच आसान करें मुश्किल
# विधा - गद्य - पद्य
जीवन में सकारात्मक भरी सोच अपनाये,
अपने बिगड़े सब काम बनाये,
सकारात्मक हर काम को आसान बनाती,
हर काम में अपनी अहम भूमिका निभाती,
नकारात्मक से हमेशा करें किनारा,
सारा संसार लगेगा बहुत प्यारा,
सकारात्मक से ऊर्जा बढ़ जाती,
हर काम में सफलता दिलाती,
सबसे हमारा प्यार बढता,
सबका हमें साथ मिलता,
सकारात्मक से सब कार्य आसान बनाओ,
सकारात्मक भरी सोच से जीवन खुशी से जीओ ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें