# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश पाक्षिक पत्रिका
# दिनांक - 12/05/2021
# दिन - बुधवार
# विषय - मुस्कान सबसे बड़ी दवा
# विधा - स्वैच्छिक
मुस्कान चहेरे की सुंदरता बढ़ाती,
सबसे प्यार का रिश्ता बनाती,
दुख गमों को दिलों से भुलाती,
जीवन को नई ऊर्जा दे जाती,
मुस्कान सब रोग की दवाई कहलाती,
जीवन में नव स्फूर्ति जगाती,
मुस्कान मायूसी मिटाती,
चेहरे पर अद्भुत रौनक लाती ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें