# नमन मंच 🙏🙏🙏
# विश्व कविता पाठ
# दिनांक - 22/05/2021
# दिन - शनिवार
# विषय- आध्यात्मिकता की पहचान क्या है?
# विधा - स्वैच्छिक
जीवन सत्य से भर जाता,
सब में ईश्वर नजर आता,
ऊंच नीच का भेद मिट जाता,
सब ओर जाकर प्रेम फैलाता,
मानव सेवा को धर्म बनाता,
अपने कर्मों से संसार को सुखी करता,
संसार की भलाई के लिए हर काम करता ,
अपना जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित करता,
आध्यात्म शुभ गुणों का नाम ,
जिसे कमाता सच्चा इंसान ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू ,जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें