# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार
# दिनांक - 13/05/2021
# दिन - गुरुवार
# विषय - पवित्र हृदय बड़ा खजाना
# विधा - स्वैच्छिक
पवित्र हृदय ईश्वर का घर कहलाता,
प्रभु का आशीर्वाद नित पाता,
सत्य ही बहुत प्यारा लगता,
झूठ से नाता छूट जाता ,
सकारात्मक विचारों में आती,
नकारात्मक दूर भाग जाती,
प्रेम ही प्रेम नज़र आता,
सब को जाकर गले लगाता,
सेवा ही धर्म बन जाता,
सेवा से अच्छे कर्म कमाता,
पवित्र हृदय होता अमूल्य रत्नों की खान,
जिसमें बसते स्वयं भगवान ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें