शीर्षक - आशा
आशा का दीपक ,
जिंदगी को गति देता,
हर नासमझ को जिंदगी में,
आगे बढ़ाने की हिम्मत देता,
आशा ही परिश्रम कराती,
सफलता की सीढ़ी चढ़ाती,
आशा ही अक्षरों के शब्द बनाती,
शब्दों से महान ग्रंथों का निर्माण करवाती,
आशा ही जीवन जीने की हिम्मत बांधती,
निराशा जैसे शब्द को जीवन से हटाती,
आशा ने ही इंसान को आसमान में उड़ाया ,
सुख सुविधा से जीने का सामान बनाया,
आशा ही सृष्टि के हर प्राणी को खुशनुमा बनाती,
निराश भरे जीवन में उम्मीद की किरण बन जाती ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें