# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार दिल्ली इकाई
# दिनांक - 03/05/2021
# दिन - सोमवार
# विषय - सुबह
# विधा - गद्य - पद्य
सुबह मन में कुछ करने की उम्मीद जगाती,
तन मन के सारे रोग मिटाती,
अच्छे बुरे का ख्याल दिल से हट जाता,
कुछ नया करने का मन मनसूबे बनाता,
अज्ञान का अंधेरा जीवन से हट जाता,
सूर्य का प्रकाश जीवन जीने की नई कला सिखाता,
जीवन की दिशा बदल जाती,
खुले खुले नयनों से ही नव जीवन के सपने दिखाती,
जिंदगी की सुबह का सौभाग्यशाली प्राणी आनंद मनाता,
मानवता की सेवा को जीवन में कमाता,
जिंदगी की सुबह सबसे प्रेम करने का संदेश देती ,
वैर भाव से दूर रहने का उपदेश करती ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें