# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार झारखंड इकाई
# दिनांक - 21/05/2021
# दिन - शुक्रवार
# विषय- पावक
# विधा - काव्य
पावक पावन पवित्र होती,
हवन में आहुतियां लेती,
कच्चे आटा इसके सानिध्य में आकर,
रोटी बनकर सब की भूख मिटाता,
शरीर में पावक तत्व पाचन शक्ति दरूस्त बनाता,
काया के सारे रोग भगाता,
पावक मनुष्य काया को ऊर्जा प्रदान करता,
यही शरीर को बल और शक्ति देता,
पावक बहुत पवित्र कहलाता,
अग्नि देव के नाम से पूजा जाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें