# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार झारखंड इकाई
# दिनांक - 11/05/2021
# दिन - मंगलवार
# विषय - दीपक
# विधा - स्वैच्छिक
ज्ञान दीपक से,
अंतर का अज्ञान मिटाया,
सब में एक प्रभु नजर आया,
अंतर में शांति मिल गई,
ज्ञान दीपक ने अपना कमाल दिखाया,
प्रभु से ऐसी प्रीत बनी,
ज्ञान दीपक ने सुख दुख का भ्रम मिटाया,
हर कोई मुझे अपना सा लगता,
कोई न लगता पराया,
सतगुरु ने अंदर ही प्रभु दिखाया,
सतगुरु ज्ञान का सागर,
जिसने अंदर से अज्ञान मिटाया,
सर्व निवासी परमात्मा का,
अंतर में ही दर्शन कराया,
ज्ञान दीपक की ज्योति निराली,
जिसने एक क्षण में मन का भ्रम मिटाया,
मनुष्य का स्वयं से परिचय कराया ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें