# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार उतराखंड इकाई
# दिनांक - 11/05/2021
# दिन - मंगलवार
# विषय - जीवन में ध्यान क्यों जरूरी है?
# विधा - स्वैच्छिक
ध्यान आत्मा का निज बोध कराता
मन के सारे भ्रम मिटाता
मन के विकारों को शांत करता
मन में अच्छे विचार भरता
निज अवगुण का ज्ञान कराता
सब समस्याओं का हल शीघ्र से हो जाता
ध्यान से एकाग्रता बढ़ती
प्रभु सिमरन में सुरति जुड़ती
ध्यान से दशम द्वार खुलता
आत्मा का ईश्वर से साक्षात्कार कराता
ध्यान ही जीवन को सफल बनाता
सब में ईश्वर की ज्योति दिखाता
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें