# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार जम्मू कश्मीर इकाई
# दिनांक - 28/04/2021
# दिन - बुधवार
# विषय - चिड़िया
# विधा - गद्य - पद्य
चिड़िया रानी मेरे घर आओ,
चीं चीं करके घर की रौनक बढ़ाओ,
तुम्हारा आना मुझे बहुत भाता,
बचपन के दिन याद दिलाता,
तिनका तिनका जोड़कर तुम्हारा घर बनाना,
पंखे पर बैठकर जोर जोर से चिल्लाना,
अपने छोटे बच्चे को आकर दाना खिलाना,
बार बार घर के अंदर बाहर जाना,
चिड़िया रानी तुम फिर से घर में घौंसला बनाओ,
घर की रौनक में चांद चांद लगाओ ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें