# नमन मंच🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार बिहार इकाई
# दिनांक- 22/04/2021
# दिन-वीरवार
#विषय- पायल
#विधा - स्वैच्छिक
मेरी पायल पिया को भाती ,
मेरे पास होने का अहसास कराती,
पायल की छम छम की आवाज,
पिया मिलन की तड़प बढ़ाती,
मेरी पायल घर की रौनक बनती,
पिया के मन की चिंता हरती,
पायल की छमक छमक सासु माँ को भाती,
मेरी सुंदरता में चांद चांद लगाती,
पायल मेरे श्रृंगार को पूरा करती,
पिया हृदय में मेरी छवि सदा बसती
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें