# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार
# दिनांक - 26/04/2021
# दिन - सोमवार
# विषय - आओ मिलकर अस्पताल बनाएं
# विधा - गद्य - पद्य
आओ मिलकर अस्पताल बनाएं,
जीवन को रोग से मुक्त कराएं,
गरीब को भी मुफ़्त में मिलेगी दवाई,
सब ओर लगेगा खुशियाँ आई,
गंभीर से गंभीर रोग का होगा ईलाज,
जब होगा अपना अस्पताल,
कोई नहीं अब रोग से मरेगा,
अस्पताल सब को स्वस्थ करेगा,
अपने पैसे लगाकर पुण्य कमाएं,
आओ मिलकर अस्पताल बनाएं।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें