#नमन मंच 🙏🙏🙏🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार महाराष्ट्र इकाई
#दिनांक- 16/05/2021
#दिन - रविवार
#विषय - आपके प्रेरणा स्रोत
#विधा - स्वैच्छिक
सतगुरु ने ऐसी सीख सिखाई,
सब में दिखा एक ही साई,
जात पात का भ्रम मिटाया,
सब का पिता एक परमेश्वर बताया,
मोह माया के बंधन तोड़े,
इंसानियत के नाते जोड़े,
सतगुरु की वाणी सुन मन में शीतलता आई,
विकारों की अग्नि मिटाई,
सतगुरु संग मन निर्मल भया,
यमदूत का सब डर गया,
सतगुरु से पाया नाम,
पूरे होगे सारे मेरे काम,
सतगुरु जी ने जीवन जीने की राह बतलाई,
प्रेम प्यार सबसे करने की सीख सिखाई ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें