# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार बिहार इकाई
# दिनांक - 26/04/2021
# दिन - सोमवार
# विषय - मुस्कान
# विधा - गद्य - पद्य
भूखे को खाना खिलाकर,
उनकी तृप्ति की मुस्कान ,
हमेंहर्षित कर जाएगी ।
दीन दुखियों को मीठे बोल कर,
थोड़ी सी की गई मदद ,
उनकी हल्की सी मुस्कान,
हमें खुशी प्रदान कर जाएगी।
रोगी को ठीक होने का दिलासा देकर,
उसके चेहरे पर आई मुस्कान ,
हमें प्रसन्नता प्रदान कर जाएगी।
परीक्षा की तैयारी करते बच्चों को ,
हमारे दी शाबाशी कामयाबी दे जाएगी,
उनकी कामयाब होने की मुस्कान,
हमें आनंदित कर जाएगी।
परोपकार करने का स्वभाव बनाएं,
मुस्कान से चेहरे की रौनक बढ़ाएं,
एक दूसरे के हमेशा काम आए,
मुस्कुराहट से भरा जीवन बिताए ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें