# नमन मंच🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार बिहार इकाई
# दिनांक- 23/04/2021
# दिन- शुक्रवार
#विषय- तिरंगा
#विधा - गद्य/पद्म
देश की संस्कृति की यश गाता तिरंगा,
देश की शान बढ़ाता तिरंगा,
वीरों में जोश भरता तिरंगा,
शांति का प्रतीक तिरंगा,
हरियाली का संदेश देता तिरंगा,
त्याग, बलिदान की भावना दिलों में भरता तिरंगा,
देश को आगे बढने की प्ररेणा देता तिरंगा,
सब में प्रेम भरता तिरंगा,
एक साथ रहने की सीख देता तिरंगा,
नफरतों को दिलों से हटाने के लिए कहता तिरंगा,
सब धर्मों का सम्मान करना सिखाता तिरंगा,
देश की अखंडता और एकता पर मान करता तिरंगा,
संविधान का मान सम्मान करने के लिए कहता तिरंगा,
देश की आन बान शान मान तिरंगा ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें