# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार फरूखाबाद
# दिनांक - 10/06/2021
# दिन - बृहस्पतिवार
# विषय - कवि होना सौभाग्य है
# विधा - गद्य - पद्य (लेख)
कवि समाज का दर्पण होता है । जो समाज की समस्याओं को समझाता हैऔर उन समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता है । क्योंकि कवि समाज से जुडा़ होता हैं वो साधारण से साधारण और अमीर से अमीर व्यक्ति की मानसिकता को समझता है क्योंकि वह भी उसी समाज में रहता और विचरता है।
कवि की कल्पना का कोई अंदाज नहीं लगा सकता कि वो कहाँ तक सोच सकता और क्या क्या लिखा सकता है। कवि को मान सम्मान पाने के भटकना नहीं पड़ता । उसकी लेखनी और उसका गहन चिंतन ही उसे समाज में सम्मान दिलाता है।
वो जीवन को समाज और देश सेवा के लिए समर्पित करता है। उसकी लेखनी समाज में बदलाव लाती है चिंतित, निराश लोगों को पुनः जोश से भर देती है और लोगों को देशहित कार्य करने के लिए प्रेरित करती है ।
कवि होना सौभाग्य की बात है क्योंकि कवि ही लोगों की विचारधारा में परिवर्तन ला सकता है और उन्हें अपनी रचनाओं के माध्यम से उनमें नवचेतन ला सकता है।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू,जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें