फ़ॉलोअर

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

डां. भीमराव अंबेडकर

विषय - डा. भीमराव अंबेडकर जयंती

विधा - स्वैच्छिक

बचपन भी संघर्ष  में बिताया

दलित होने का दंड बहुत पाया

शिक्षा को पाने के लिए

उनको करना पड़ा संघर्ष 

संघर्ष को ही जीवन का सारथी बनाया

तभी तो वह महान कार्य कर पाया

समानता की  हमेशा करते बात 

औरतों को हक़ के लिए लड़ते

शिक्षा को सब का अधिकार माना

इसको सब के लिए जरूरी जाना

कानूनों का उनको बहुत ज्ञान

भारत को दिया संविधान ग्रंथ महान

बाबा साहेब पुरूष महान

सबको अधिकार दिए एक समान ।


स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह

जम्मू, जम्मू कश्मीर









कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...