# नमन मंच 🙏🙏🙏
गूंज क़लम की
# दिनांक - 07 अक्तूबर 2021
# दिन - बृहस्पतिवार
# विषय - शैलपुत्री
# विधा - स्वैच्छिक
शैलराज के घर अवतार लिया,
शैलपुत्री पड़ गया नाम,
भक्तों के मनोरथ पूरे करती,
श्रृद्धा से जपते तेरा नाम,
माँ दाएं हाथ में माँ तेरे त्रिशूल ,
बाएं हाथ में कमल सुशोभित,
वृषभ की करती सवारी,
तब ही वृषरुढ़ा कहलाती,
शिव की अर्धांगिनी बन पर,
माँ पार्वती के नाम से पूजी जाती।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें