नमन मंच 🙏🙏🙏
#क़लम की ताक़त साहित्यिक समूह, भारत
दिनांक - 19/07/2021
दिन - सोमवार
#विषय - वृक्षारोपण
विधा - स्वैच्छिक
पेड़ पौधों का जीवन में,
अहम स्थान,
बिना आक्सीजन के ,
नहीं बच पाते प्राण ।
पेड़ लगाओ,
जीवन बचाओ,
जीवन में,
खुशहाली लाओ ।
बचपन का पालना,
लकड़ी से बनता,
विद्यालय के डेस्क,
लकड़ी से निर्मित होते।
फल , औषधियाँ,
पेड़ पौधों से मिलते,
फर्नीचर से घर,
सुंदर लगता,
वो भी लकड़ी से,
बनता ।
जीवन में लकड़ी,
बहुत काम आती,
जीवन के अंत ,
चिता है सजाती।
पेड़ पौधों को,
लगाना है जरूरी ,
इससे होगी ,
धरती माता की सजावट पूरी।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें