# नमन मंच 🙏🙏🙏
#नव साहित्य परिवार
# दिनांक - 28-30/04/2021
# दिन - बुधवार- शुक्रवार
# विषय - संयम जरूरी है
# विधा - स्वैच्छिक
संयम का पाठ ग्रंथ पढ़ाते,
संयम की महिमा सभी ऋषि मुनि गाते,
संयम ही जीवन को पवित्र बनाता,
मनुष्य को देव तुल्य सम्मान दिलाता,
आंखों का संयम मन पवित्र कर जाता,
बुरे देखने से बचाता,
बोलो का संयम लड़ाई झगड़े से दूर करता,
सबके दिल में सम्मान बढ़ाता,
खाने पीने में संयम बिमारियों से बचाता,
जीवन तदरूस्ती से बिताता,
धन कमाने में संयम बेईमानी, चोरी ,ठगी, भ्रष्टाचार से बचाता,
मनुष्य का आचरण शुद्ध बन जा,ता
संयम जिसके जीवन का सारथी बन जाता,
वो ही नर अपना जीवन सफल बनाता
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - जम्मू
जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें