# नमन मंच 🙏🙏🙏
# कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
# दिनांक - 16/04/2021
# दिन - शुक्रवार
# विषय - हम और संविधान
# विधा - स्वैच्छिक -छंदमुक्त कविता
संविधान भारत की शान बढाता,
सबको देश के लिए जीना सिखाता।
संविधान ने सबको समान बनाया,
जात पात का भ्रम मिटाया।
नारी को भी दिया शिक्षा का अधिकार,
वो भी है जायदाद की हकदार।
वोट देने का दिया अधिकार,
अपनी मर्जी की चुनेंगे सरकार ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू,जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें