# नमन मंच 🙏🙏🙏
# समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
# दिनांक - 12/04/2021
# दिन - सोमवार
# विषय - राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले
# विधा - स्वैच्छिक
नारी शिक्षा की आवाज उठाई ,
सब के हक़ के लिए लड़ी लड़ाई,
असमानता का विरोध किया,
समानता लाने का प्रण लिया,
विधवा का विवाह करवाया,
पुरानी रूढ़ियों को, खत्म करने का बीड़ा उठाया,
मानव मानव का भेदभाव मिटाया,
सब को सम्मान से, जीने का हक़ दिलाया,
संघर्षो में पूरा जीवन बिताया,
मानव सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाया ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें