नमन मंच 🙏🙏🙏
विषय - नवरात्रि
नवरात्रि का पवित्र त्योहार आया,
जीवन में उल्लास भर लाया।
सब माँ दुर्गा की स्तुति मन से गाएंगे,
अपना जीवन की घडियाँ सफल बनाएंगे।
माँ करेंगी, सबके जीवन से कल कलेशों का नाश,
पापियों का करती है अपने हाथों से विनाश।
सब मिलकर , एक साथ पूजा करेंगे ,
अपना जीवन को प्रेम भक्तिभाव से भरेंगे।
माँ सब की कामनाएं पूरी करेंगी ,
तन मन की सब चिंताएं हरेगी ।
माँ दुर्गा का दरबार सजाएंगे
माँ से मन वांछित फल पाएंगे।
माँ करती है अपने भक्तों पर कृपा अपार,
पापियों का भी हो जाता उद्धार ।
नवरात्रि पर्व माँ नवदुर्गा की पूजा का त्योहार
माँ का तेरी महिमा अपरंपार ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें