# नमन मंच 🙏🙏🙏
#हिंददेश परिवार उतरप्रदेश इकाई
# दिनांक - 30/06/2021
# दिन - बुधवार
# विषय - जीवन में ज्ञान का महत्व
# विधा - गद्य - पद्य ( छंदमुक्त कविता)
ज्ञान ही विद्वान बनाता
अच्छे बुरे की परख सिखाता,
ज्ञान ईश्वर से मिलाता,
मनुष्य के सारे भ्रम मिटाता,
पुस्तकें ही ज्ञान देने का साधन बनती ,
मस्तिष्क को ज्ञान सागर से भरती ,
ज्ञान ही मनुष्य को महान बनाता,
समस्त संसार से सम्मान दिलाता,
सृष्टि का कण कण ज्ञान सिखाता,
ईश्वर की मौजूदगी का अहसास कराता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू , जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें