# नमन मंच 🙏🙏🙏
# समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
# दिनांक 09/06/2021
# दिन - बुधवार
# विषय - शिक्षा का महत्व
# विधा - स्वैच्छिक
शिक्षा की मशाल,
करती है अज्ञान का नाश,
पढ़ लिख जब जाएंगे,
अपना फर्ज निभायेंगे ,
देश का जन जन ज्ञान पायेगा,
देश उन्नति करता जाएगा
शिक्षा के बिना ज्ञान नहीं,
ज्ञान के बिना होता कोई काम नहीं,
शिक्षा ही सहारा है,
इसके बिना सब कोई हारा,
शिक्षा हमें नया आयाम देगी,
ज्ञान का सुनहरा पैगाम देगी,
शिक्षा बिना इंसान पशु कहलाता,
इसके बिना आगे बढ़ नहीं पाता,
शिक्षा सब के लिए जरूरी,
बिना इसके न होती ख्वाहिश पूरी ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर , जिला जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें