# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंददेश परिवार जम्मू कश्मीर
# दिनांक - 12/03/2021
# दिन - शुक्रवार
# विषय -अध्यात्म हमारे जीवन को आसान बनाता है
# विधा - छंदमुक्त कविता
इर्ष्या द्वेष की भावना मन से मिट जाती है,
सब से प्रेम बन जाता है,
निष्काम भाव से सेवा कमाता है,
अध्यात्म हमारे जीवन को आसान बनाता है।
मानवता ही मानवता रह जाती है,
धर्म का सही अर्थ समझ आता है,
सब में ईश्वर नज़र आता है ,
अध्यात्म हमारे जीवन को आसान बनाता है ।
अहं भाव का अंतर से होता नाश है,
तूं तेरी के राग संग बन जाता है जीवन का साथ,
दीन दुखियों का बनता है सहारा,
मोह माया के जाल से हमेशा करता किनारा
अध्यात्म हमारे जीवन को आसान बनाता है।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर, जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें