# नमन मंच🙏🙏🙏🙏🙏🙏
# ग्वालियर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच
# दिनांक - ०१/०३/२०२१
# दिन - सोमवार
# विषय -चित्र आधारित
# विधा - स्वतंत्र
सरकारी स्कूल की बात निराली
चारो ओर दिखती हरियाली
चार दीवारी का न कोई बंधन
बच्चे स्कूल में न करते रूदन
श्यामपटृ की ओर रहता ध्यान
मिलता सबको अच्छा ज्ञान
अध्यापिका करती है बच्चों को बहुत प्यार
बच्चे हमेशा रहते स्कूल जाने को तैयार
अध्यापक करते हैं अपना काम
बच्चे कमाते है खूब नाम
बच्चों में पढ़ने की बहुत लग्न
अध्यापक हमेशा रहते हैं ज्ञान देने में मग्न।
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर ,जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें