# नमन मंच 🙏🙏🙏
# समतावादी कलमकार साहित्य शोध संस्थान, भारत
# दिनांक - 31/03/2021
# दिन - बुधवार
# विषय - देशप्रेम
# शीर्षक - प्यारा देश है मेरा
# विधा - छंदमुक्त कविता
प्यारा देश है मेरा
सबसे न्यारा देश है मेरा
लोकतंत्र शान हमारी
देश में बसती जान हमारी
नदियाँ इसकी पवित्र पावन
करती मन को पुनीत
मीठी - मीठी बोली हमारी
दिलों में राज करते हम
माँ बाप यहाँ
तीर्थ समान पूजे जाते
अतिथि को हम
ईश्वर मान आदर देते
क्या क्या इसके गुण बताऊँ
इतना महान देश है मेरा ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर, जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें