# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंदी साहित्य संगम संस्थान उतराखंड इकाई
# दिनांक - 10/03/2021
# दिन - बुधवार
# विषय - महाशिवरात्रि
# विधा - स्वैच्छिक ( छंदमुक्त कविता)
नंदी की सवारी कर, भस्म लगाकर
महादेव की चल पडी़ बारात,
लेकर भूत, प्रेतों, देवी देवताओं को साथ,
गीत संगीत की आवाज से गूंजा आकाश पाताल लोक
राजा हिमाचल ने फूल बरसाए,
मैना रानी ने दीप जलाएं,
गोरा को ब्याहने देवों के देव महादेव आए,
माता पार्वती की तुलना न कोई
महादेव के समान न कोई
माता पार्वती भगवान महादेव का सुंदर रूप,
सारी दुनिया भूल गयी अपना बजूद ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर, जम्मू
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें