फ़ॉलोअर

मंगलवार, 2 मार्च 2021

पुस्तक है ज्ञान का आधार

 # नमन मंच 🙏🙏🙏

#  नव साहित्य परिवार

# दिनांक - 23/04/2021

# दिन - शुक्रवार

#विषय- पुस्तक दिवस

#  शीर्षक- पुस्तक है ज्ञान का आधार

# विधा - स्वैच्छिक 

ज्ञानार्जन का साधन बनती है किताबें

महाविद्वान बनाने का काम करती है किताबें


हर ज्ञान को पाने का आधार है किताबें

पूजा अनुष्ठान की विधियाँ बताती है किताबें


वेदों का दैवीय ज्ञान देती है किताबें

वैज्ञानिक बनने के लिए पढ़नी पढती है किताबें 


कवि को काव्य के नियम सिखाती है किताबें

संस्कृति और संस्कार नई पीढ़ी तक ले जाती किताबें


अध्यापक को शिक्षण के विधि सिखाती है किताबें 

अध्यापक और शिष्य के रिश्ते का आधार बनती हैं किताबें


समाज की समस्याएं बताती है किताबें

समाज के कल्याण के लिए लिखी जाती है किताबें


हर ज्ञान को पाने का आधार बनती है किताबें

हर व्यक्ति को महान बनाती है किताबें। 

स्वरचित एवं मौलिक

अमरजीत सिंह 

जम्मू कश्मीर, जम्मू




कोई टिप्पणी नहीं:

प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है

 शीर्षक: प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है प्रेम ही ईश्वर है ईश्वर ही प्रेम है सभी ग्रंथों का सार  सभी एक है परिवार  बना ले इसको जीवन का आ...