# नमन मंच 🙏🙏🙏
# हिंदी साहित्य संगम संस्थान पंजाब इकाई
# दिनांक - २६/०२/२०२१
# दिन - शुक्रवार
# विषय - मीडिया
# विधा - कविता
मीडिया का सुनहरा युग है आया
सब को ज्ञानवान बनाया
सच झूठ का सामने लाता है रूप
काम करता हैं समय के अनुरूप
भ्रष्टाचारियों की खोलता पोल
खतरे लेता बहुत मोल
राष्ट्र के ज्वलंत मुद्दे उठाता
सरकार की कमियाँ दिखाता
जनसाधारण की बनता है आवाज
झूठ करता है पर्दाफाश
सब धर्मों का करता है सम्मान
सब का करता आदर मान
अपना फर्ज खूब निभाता
तभी सभी के मन को भाता ।
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जम्मू कश्मीर ,जम्मू
2 टिप्पणियां:
आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" मंगलवार 02 मार्च 2021 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
काश ऐसा होता।
सुंदर सृजन।
एक टिप्पणी भेजें