#अनंत
अनंत तेरी महिमा है , अनंत कर रहे गुणगान
हे सर्वेश्वर हे परमेश्वर , तूं है सब गुणों की खान
तूं ही मेरा आस भरोसा, तेरा प्रेम है मेरी जान
लाखों मांगने वाले आते , सबको देते दान
परम धाम के बासी सतगुर, करो नाम का दान
आवागमन मिट जाए चक्र, ऐसा दो वरदान
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह जिला सांबा,जम्मू-कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें