शीर्षक - मनमत का करो त्याग मना
मनमत करो त्याग मना , तभी होगा कल्याण मना
तेरे जाग जाएंगे भाग मना , नामदान सतगुरु से मांग मना
यम का डर भाग जाएगा मना , सतगुरु का शब्द बहुत अपार मना
सतगुरु का शब्द हर श्वास से कमा मना, तेरे सब काज होंगे रास मना
गुरु शब्द से मन के भ्रमों का होगा नाश मना, ऐसा अटल सतगुरु का प्रकाश मना
शब्द सुरति का मार्ग अपना लें मना, प्रेमा भक्ति में रंग जा मना
सबको अपना बना लें मना , प्रभु की ज्योति सब में समाई है मना
स्वरचित एवं मौलिक
अमरजीत सिंह
जिला - सांबा, जम्मू कश्मीर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें